नवरात्र में करें इस स्तोत्र का पाठ, सारी समस्याएं होंगी दूर


By Ashish Mishra29, Mar 2025 01:11 PMjagran.com

चैत्र नवरात्र 2025

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र में किस स्तोत्र का पाठ करने से समस्याएं दूर होने लगती हैं?

चैत्र नवरात्र की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च 2025 से होगी। वहीं, इसका समापन 06 अप्रैल को होगा। इस दौरान पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

पूजा-पाठ करना

कई लोग नवरात्र में नौ दिनों का व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं। इससे साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करें

नवरात्र के दौरान सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है और मान शांत रहता है।

मनोकामना होगी पूरी

चैत्र नवरात्र के दौरान पूजा करते समय सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

अगर आप जीवन में संकट का सामना कर रहे हैं, तो नवरात्र में सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करें। इससे परेशानियों से छुटकारा मिलने लगता है।

अखंड ज्योत जलाएं

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करते समय अखंड ज्योत जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और रुके हुए काम होने लगते हैं।

तामसिक चीजें न खाएं

चैत्र नवरात्र में तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से मां दुर्गा नाराज होने लगती हैं। इसके साथ ही, पूजा करने का फल भी नहीं मिलता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ