भगवान को भोग लगाते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान


By Farhan Khan29, Mar 2025 06:00 PMjagran.com

देवी-देवताओं को भोग लगाना

सनातन धर्म के अनुसार, देवी-देवता की पूजा करना और उन्हें भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर जातकों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

भोग लगाते समय इन बातों का रखें ख्याल

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप देवी-देवताओं को भोग लगा रहे हैं, तो किन बातों का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

भगवान को ताजा भोग ही लगाएं

भगवान को जब भी भोग लगाएं, तो ताजा ही लगाएं। बासी या ज्यादा देर तक रखे हुए भोग को अर्पित करने से देवी-देवता भयंकर रूप से नाराज हो सकते हैं।

ताजा भोग न लगाने से देवी-देवता हो सकते हैं नाराज

देवी-देवता के नाराज होने से आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे। इसके अलावा आपके परिवार के ऊपर विपत्ति भी आ सकती है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

मिट्टी के धातु में भोग लगाएं

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, भगवान को हमेशा सोना, मिट्टी या पीतल के धातु में ही भोग लगाना चाहिए। यह धातु धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माने जाते हैं।

भगवान की बनी रहती है कृपा

इन धातुओं में भगवान को भोग लगाने से आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहती है और अर्पित किया भोग भी सफल हो जाता है।

भगवान के सामने ज्यादा देर तक भोग न रखें

जब आप भोग लगा दें, तो उसे ज्यादा देर तक भगवान के सामने न रखें। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता। इससे अन्न का भी अपमान होता है और अन्न देवता आपसे नाराज हो सकते हैं।

भोग लगाते समय इन 3 बातों का खासतौर से ख्याल रखें। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com