रामनवमी पर ये 3 चीजें घर लाने से दिन-रात होगी तरक्की


By Farhan Khan04, Apr 2025 01:31 PMjagran.com

06 अप्रैल को होगी रामनवमी

रामनवमी का पर्व आने में अब महज एक ही दिन बाकी है। यह पर्व नवरात्र के आखिरी दिन मनाया जाता है। 06 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इस दिन राम जी का जन्म हुआ था।

रामनवमी के दिन क्या करते हैं?

रामनवमी के दिन भगवान श्री राम जी की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत रखा जाता है। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

रामनवमी के दिन घर लाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रामनवमी के दिन घर लाने से व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

पीला शंख लाएं

अगर आप भगवान श्री राम जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो आपको रामनवमी के दिन पीला शंख घर लेकर आना चाहिए।

परिवार पर नहीं आएगा संकट

पीला शंख घर लाने से आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर किसी तरह को कोई संकट भी नहीं आएगा।

भगवा रंग का झंडा लाएं

रामनवमी के दिन भगवा रंग का झंडा खरीदकर घर लाने से नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होता है और गृह क्लेश से भी निजात मिल सकती है। आपकी किस्मत पलट सकती है।

पीले वस्त्र या सोना घर लाएं

जो लोग रामनवमी के दिन पीले वस्त्र या सोना घर लाते हैं, ऐसे में उन लोगों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से उनके घर में धन का आगमन होता है।

बिगड़े काम बन जाएंगे

धन का आगमन होने के साथ-साथ ऐसे लोगों के बिगड़े काम बनने लगते हैं। इन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

राम नवमी के दिन ये 3 चीजें घर लाने से आपकी किस्मत पलट जाएगी। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com