हथेली पर होंगी ये रेखाएं, तो कहलाएंगे राजा


By Farhan Khan04, Apr 2025 12:42 PMjagran.com

हस्तरेखा शास्त्र से पता लगा सकते हैं रहस्य

हिंदू धर्म में हस्तरेखा शास्त्र बेहद अहमियत रखता है। इसमें हथेली के जरिए व्यक्ति के भविष्य से जुड़े रहस्यों और पर्सनैलिटी से संबंधित काफी जानकारी हासिल की जा सकती है।

राजा बनने से जुड़ी रेखाएं

आज हम आपको हथेली की उन रेखाओं के बारे में बातएंगे, जो व्यक्ति के राजा बनने की ओर इशारा करती है। आइए इन रेखाओं के बारे में विस्तार से जानें।

गजलक्ष्मी योग बनना

सौभाग्यशाली लोगों के हथेली में गजलक्ष्मी योग बना होता है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी अंधकार नहीं आता। हमेशा उजाला ही बना रहता है।

कभी नहीं होती दौलत की कमी

जीवन में उजाला बने रहने के साथ-साथ इनके पास कभी दौलत कम नहीं होती। ये लोग बड़े दयावान होते हैं। दिल-खोल कर गरीबों को दान करते हैं।

हथेली में शनि पर्वत उठा हुआ होना

अगर आप हथेली में शनि पर्वत उठा हुआ है, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको अटका धन मिल सकता है।

व्यापार में मिलेगा लाभ

अटका धन मिलने के साथ-साथ आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिलेगा।

क्रॉस का निशान बनना

क्रॉस का निशान बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपकी हथेली में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बना हुआ है, तो यह आपके अमीर बनने की ओर इशारा करता है।

होती है राजाओं वाली लाइफ

इन लोगों की लाइफ किसी राजा से कम नहीं होती। इन सभी सुख-सुविधाएं मिलती है। ये जो चाहते हैं, इन्हें मिल जाता है। मान-सम्मान भी खूब मिलता है।

आपको भी अपनी हथेली में ये निशान देखने चाहिए। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com