घर के मंदिर में क्या रखने से परिवार पर आता है संकट


By Farhan Khan20, Mar 2025 09:00 PMjagran.com

घर में बना मंदिर होता है पवित्र

घर में बना मंदिर बेहद पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि जिस स्थान पर पूजा घर होता है, वहां निरंतर सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है और सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

घर के मंदिर से जुड़े नियम

हिंदू धर्म शास्त्र में घर के मंदिर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और घर में समृद्धि भी आती है।

घर के मंदिर में न रखें यह चीज

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर घर के मंदिर में ऐसी कौन-सी चीज रखने से परिवार पर संकट आता है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानें।

फटी पुस्तक

घर के मंदिर में कभी भी फटी पुस्तक नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से परिवार पर मुसीबत आ सकती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

देवी-देवता हो सकते हैं नाराज

अगर आप घर के मंदिर में फटी पुस्तक रखते हैं, तो इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और देवी-देवता के नाराज होने से आपकी पूजा सफल नहीं होगी।

पारिवारिक क्लेश बढ़ना

घर के मंदिर में फटी पुस्तकें रखने से पारिवारिक क्लेश बढ़ता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की आय भी घटने लगती है। ऐसा करना अशुभ भी माना जाता है।

खंडित मूर्ति न रखें

घर के मंदिर में फटी पुस्तकें रखने के अलावा खंडित मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। इससे आप कर्ज की समस्या से जूझ सकते हैं और आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com