सनातन धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। इन पौधों को घर में लगाने से न केवल घर में सुख-शांति आती है, बल्कि इंसान का जीवन भी खुशहाली से भरने लगता है।
मनी प्लांट भी इन्हीं में शामिल है। इस पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से है और इसे मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। धन प्राप्ति के लिए यह पौधा अक्सर घरों में लगाया जाता है।
हिंदू धर्म शास्त्रों में मनी प्लांट से जुड़े कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति की किस्मत खुलने लगती है और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट के पास क्या रखने से व्यक्ति गरीब हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
मनी प्लांट के पास कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और आपके जीवन में धन की कमी हो सकती है।
घर में मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति जीवन भर परेशान रहता है और उसे अनहोनी का सामना भी करना पड़ सकता है।
मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। जैसे ही मनी प्लांट सूखने लगेगा, वैसे ही आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगेगा और यह आपकी किस्मत को प्रभावित कर सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com