सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra22, Mar 2025 10:00 PMjagran.com

कुंडली में सूर्य का मजबूत होना

अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है, तो जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य को मजबूत कैसे करें?

परेशानियों से छुटकारा

कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।

सूर्य को मजबूत करने के उपाय

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए कई उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से सूर्य प्रसन्न होकर साधक पर कृपा बरसाते हैं।

सूर्य देव को जल अर्पित करें

रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान पानी में लाल रंग यो रोली मिलाएं। इससे सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है।

मंत्र का जाप करें

रविवार के दिन पूजा करते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः या ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा मंत्र का जाप करें।

इन चीजों का दान करें

रविवार को गरीब और जरूरतमंद लोगों को फल, वस्त्र, भोजन, चावल, दूध, गुड़ और लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ