आज के टाइम में हम इतने ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं कि न हम समय पर खाना खाते हैं और न ही समय से सो पाते हैं। हमारे दिमाग में अक्सर टेंशन रहती है, जो हमें जगाए रखती है। नींद न पूरी होने से आप बीमार हो सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रात में करते हैं, तो इससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
शवासन योग के बारे में अगर बात करें, तो यह योग सांस से जुड़ा है। इस आसान को करने से नींद एकदम बढ़िया आती है। आपका स्ट्रेस गायब हो जाता है। वहीं, शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
शवासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने हाथों और पैरों को आराम से फैलाएं। इसके बाद आंखें बंद करके धीरे-धीरे सांस लें। आपको ऐसा 10 से 15 मिनट तक करना है।
आपको रात में सोने से पहले बालासन करना चाहिए। इस आसान को करने से न सिर्फ आपको अच्छी नींद आएगी, बल्कि आपको स्ट्रेस से भी तुरंत निजात मिल सकती है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।
बालासन करने के लिए सबसे पहले पहले आराम घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने कूल्हों को एड़ियों पर टिका दें।अब आगे की ओर झुककर माथे को जमीन से छुएं।
इसके बाद हाथों को सामने फैलाकर रखें या शरीर के पास रखें और गहरी सांस लेते हुए इस पोजिशन में 2-5 मिनट तक रहें। इस आसान को रोजाना करने से आपके शरीर में धीरे धीरे बदलाव आने लग जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com