मानसून के दिनों में घर में काफी ज्यादा मक्खियां आने लगती है, जो बच्चों से लेकर बड़े-बूड़ों को कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित करने लगती है। आइए जानते हैं किन चीजों का इस्तेमाल करने से इस परेशानी से मुक्ति पाई जा सकती हैं।
नमक और सिरका दोनों एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इन्हें पानी में मिलाकर घर में पोछा लगाने से मक्खियां भाग जाती हैं।
नमक और नींबू को उबालकर इसमें फिटकरी मिलाकर स्प्रे बनाएं। इसे घर के कोनों में स्प्रे करने से मक्खियां दूर भागती हैं।
कपूर और तेजपत्ते को जलाकर इसका धुआं घर में फैलाने से मक्खियां भाग जाती हैं।
आधा नींबू काटकर इसमें कुछ लौंग गाड़ दें और इसे किचन या घर के कोनों में रखें। इसकी गंध से मक्खियां दूर भागती हैं।
तुलसी की गंध से मक्खियां नफरत करती हैं। रसोई की खिड़की या दरवाजे के पास तुलसी का पौधा रखने से मक्खियां पास नहीं आती हैं।
एक कटोरी में एप्पल साइडर विनेगर और थोड़ा डिश वॉश लिक्विड मिलाएं। इसे खुले में रखें। मक्खियां इसकी गंध से आकर्षित होकर उसमें फंस जाती हैं।
मिर्च का स्प्रे बनाने के लिए लाल मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इसकी खुशबू से मक्खियां दूर भाग जाती हैं।
स्टोरी में बताई गई इन टिप्स की सहायता से आप मक्खियों को दूर भगा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva