इन चीजों का हाथ से गिरना माना जाता है अपशगुन


By Farhan Khan25, Jul 2025 06:00 AMjagran.com

चीजें हाथ से गिरना

आमतौर पर जानें-अनजाने में हमारे साथ कुछ ऐसी चीजें छूट जाती है, जिनका छूटना या हाथ से गिरना बेहद शुभ माना जाचा है। ऐसे में चीजों को गिराने से बचना चाहिए।

इन चीजों का गिरना होता है अपशगुन

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका हाथों से गिरना अपशगुन होता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

भगवान की मूर्ति गिरना

भगवान की मूर्ति का हाथों से छूट कर गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के ऊपर कोई संकट आ सकता है।

गृह क्लेश होना

इसके चलते परिवार में उथल-पुथल होने लगता है। परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। गृह क्लेश जैसे हालात बनने लगते हैं।

हाथों से प्रसाद का गिरना

हाथों से प्रसाद का गिर जाना एक बड़ा अपशगुन माना जाता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके सारे काम धीरे-धीरे बिगड़ सकते हैं।

किस्मत का सितारा डूबना

काम बिगड़ने के साथ-साथ आपकी किस्मत का सितारा डूब सकता है। इन सभी चीजों से बचने के लिए आपको प्रसाद गिर जाने पर उसे तुरंत उठाकर माथे से लगा लेना चाहिए।

दीपक का हाथ से छूट करना

अगर पूजा करते समय दीपक का हाथ से छूट कर गिर जाए, तो इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता। यह किसी अनहोनी का संकेत माना जाता है।

नाराज है देवता

यह इस बात की ओर इशारा करता है कि देवता आपसे नाराज हैं। ऐसे में कुल देवता की पूजा करें और जितने दीपक गिर गए हैं, उससे डबल दीप जलाएं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com