आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाए जाते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपका दिल बीमार हो सकता है। आइए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपको खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने की आदत है, तो आज ही इस आदत को बदल लें क्योंकि आपकी यह आदत आपके दिल को बीमार बना सकती है।
दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि एक दिन में 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे कम नींद लेने से कार्डियोवैस्कुलर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज शामिल नहीं करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका दिल बीमार हो सकती है, बल्कि अन्य शारीरिक परेशानियां भी हो सकती हैं।
आज के समय में स्ट्रेस होना बेहद आम बात है और स्ट्रेस लेने से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इनमें दिल से जुड़ी बीमारियां भी शामिल है।
दिल को सेहतमंद रखने का सबसे शानदार तरीका यह है कि आप नियमित तौर पर कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की जांच कराएं। इससे आप दिल को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
आपको अपनी डाइट में पोटेशियम से जुड़े फूड्स शामिल करने चाहिए क्योंकि पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है। इसके लिए आप केले, आलू, शकरकंद, पालक और एवोकाडो खा सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com