इन बीमारियों से राहत के लिए जरूर खाएं अरबी के पत्ते


By Farhan Khan17, Dec 2025 11:50 AMjagran.com

अरबी के पत्ते होते हैं हेल्दी

आयुर्वेद की दुनिया में पत्ते हमेशा से ही सेहत के लिए रामबाण माने जाते रहे हैं। इनमें पोषक तत्व होते हैं, जो बड़े से बड़े रोग को ठीक करने में कारगर माने जाते हैं। अरबी के पत्ते इन्हीं में से एक है।

अरबी के पत्ते खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना अरबी के पत्ते खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

अरबी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

अरबी के पत्ते में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको अरबी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

पेट रहता है चकाचक

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों के लिए अरबी के पत्ते किसी अमृत से कम नहीं है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आपको काफी आराम मिलेगा।

आंखों की रोशनी होती है दुरुस्त

अरबी के पत्ते विटामिन-ए पाया जाता है और विटामिन-ए आपकी आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना अरबी के पत्ते खाने चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना अरबी के पत्ते खाने चाहिए। ये पत्ते विटामिन-सी का रिच सोर्स होते हैं।

अरबी के पत्ते लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको अरबी के पत्ते खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको इन्हें अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। अरबी के पत्ते ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com