कान के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं?


By Priyam Kumari13, Oct 2025 05:07 PMjagran.com

कान में दर्द होने पर क्या करें?

कान में दर्द होना एक आम समस्या है, लेकिन इसका दर्द असहनीय हो सकता है, जिसके कई कारण होते हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक को परेशान कर सकता है।

कान के दर्द से राहत पाने के उपाय

अगर आप भी कान के दर्द से परेशान हैं, तो इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर तुरंत राहत पा सकते हैं।

गर्म सेक करें

कान में लगातार दर्द होने पर गर्म पानी की बोतल या गरम कपड़े को कान के पास रखें। इससे दर्द कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

लहसुन का तेल

लहसुन में नेचुरल एंटीबायोटिक गुण होते हैं। थोड़े गर्म लहसुन के तेल को कान के बाहर हल्का लगाएं। ध्यान दें कि इसे सीधे कान में न डालें।

सिर को ऊंचा रखें

सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा रखें। यह कान में दबाव कम करता है और दर्द को कम करने में मदद करता है।

अदरक का रस

अदरक का रस या ताजा अदरक चबाना सूजन कम करने और दर्द में राहत देने में मदद करता है। यह एक नेचुरल और आसान उपाय है।

स्टीम इनहेलेशन

कान में दर्द होने पर गर्म पानी की भाप लें। यह कान और नाक के रास्ते साफ करता है और सूजन को कम करता है।

हल्का गर्म तेल या नारियल तेल

थोड़े गर्म नारियल तेल या सरसों का तेल कान के बाहर लगाएं। यह आराम देता है और सूजन को कम करता है।

इन उपायों की मदद से जल्द राहत पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva