किचन घर का अहम भाग होता है। इस जगह पर अन्न देवता वास करते हैं। ऐसे में किचन से जुड़े नियमों को फॉलो करना बेहद जरूरी माना जाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में रखने से दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप अपने घर में खुशियां बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किचन में पानी का एक भरा हुआ बर्तन रखना है। इसे किचन की उत्तर दिशा में रखें।
किचन में पानी का एक भरा हुआ बर्तन रखने से परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ती है और आपको कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है।
अगर आप अन्न देवता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किचन में मनी प्लांट रखना चाहिए। यह पौधा धन को आकर्षित करता है।
मनी प्लांट किचन में रखने से नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होता है। इसके साथ ही व्यक्ति की दिन-रात तरक्की होती है। बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
जो लोग किचन में हल्दी रखते हैं। इससे उनके जीवन में खुशहाली आने लगती है। हालांकि हल्दी शुभता का प्रतीक मानी जाती है।
जीवन में खुशहाली आने के साथ-साथ लंबे समय से अटका धन मिलने की संभावना भी बनी रहती है। जीवन में सभी ऐशो-आराम मिलते हैं।
किचन में हल्दी, मनी प्लांट और पानी का बर्तन जरूर रखें। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com