सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र में किस जगह दीपक जलाना शुभ होता है?
घर में दीपक जलाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
चैत्र नवरात्र में पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
वास्तु के अनुसार, पूजा-पाठ करते समय घर में दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
चैत्र नवरात्र में पूजा करते समय कलश के पास दीपक जलाना चाहिए। इससे मन में व्याप्त नकारात्मक विचार दूर होने लगते हैं।
नवरात्र में पूजा करते समय गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा, सरसों या तिल के तेल का भी दीपक जला सकते हैं।
गृह क्लेश का सामना करने वाले लोग नवरात्र में पूजा करते समय अखंड ज्योत जलाएं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
नवरात्र में दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही, साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
नवरात्र में पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ