हर महीने में कई व्रत-त्योहार पड़ते हैं। वहीं, अप्रैल महीने में भी कई त्योहार हैं। आइए जानते हैं कि इस महीने में कौन-से व्रत-त्योहार हैं?
अक्सर लोग व्रत-त्योहार पर पूजा-पाठ करते हैं। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
अप्रैल महीने में कई व्रत-त्योहार हैं। इस दौरान पूजा-पाठ करने का विधान होता है। ऐसा करने से सुख-शांति बनी रहती है।
1 अप्रैल 2025 को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
पंचांग के अनुसार, 05 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी है। वहीं, अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इसी दिन नवरात्र का समापन होता है।
10 अप्रैल को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। वहीं, महीने का अंतिम प्रदोष व्रत 25 अप्रैल को है। इस दौरान शिव जी की पूजा करने से कार्य में सफलता मिलती है।
इस बार 12 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
2025 पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ