Chaitra Navratri में इन बातों का रखें ध्यान, वरना टूट जाएगा व्रत


By Ashish Mishra31, Mar 2025 11:56 AMjagran.com

Chaitra Navratri 2025

कई लोग चैत्र नवरात्र में व्रत रखते हैं। इस दौरान कई गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि नवरात्र में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

नवरात्र पूजा विधि

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान माता रानी को लाल चुनरी अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप नवरात्र में नौ दिनों का व्रत रखें हैं, तो कई बातों को ध्यान में रखें। नवरात्र में कई गलतियां करने से व्रत टूट जाता है।

तामसिक चीजें न खाएं

नवरात्र के दौरान तामसिक चीजें जैस- मांस, मछली, अंडे और प्याज-लहसुन खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से मां दुर्गा नाराज होने लगती हैं।

साधारण नमक खाने से बचें

नवरात्र में व्रत रखने वाले लोगों को साधारण नमक खाने से बचना चाहिए। इस दौरान केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग करना चाहिए।

दिन में न सोएं

व्रत रखने वाले साधकों को दिन में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, नवरात्र के दौरान किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए।

मसालेदार चीजें न खाएं

चैत्र नवरात्र में तले हुए या मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

इन चीजों का सेवन करें

नवरात्र में व्रत रखने वाले लोगों को फल, दूध, दही, सूखे मेवे, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा और साबूदाना आदि का सेवन करना चाहिए।

पढ़ते रहें

व्रत के दौरान ध्यान रखने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ