सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के लिए होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में समृद्धि आती है और भौतिक ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जातक के बिगड़े काम भी संवर जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि मां लक्ष्मी की मित्र राशि कौन-सी है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
हम आपको वृषभ राशि के बारे में बता रहे हैं। इस राशि के जातक पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा से इस राशि के जातक को कभी धन की कमी नहीं होती।
वृषभ राशि के जातकों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस राशि के लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं। इसके चलते ये जीवन में सब कुछ हासिल कर लेते हैं।
इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से बहुत धन कमाते हैं और जीवन में बहुत सफलता पाते हैं। हमेशा अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं।
वृषभ राशि के जातकों से मां लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं। इन लोगों को कारोबार में काफी लाभ मिलता है। इन्हें पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com