नाग पंचमी पर लगाएं इन चीजों का भोग


By Farhan Khan27, Jul 2025 12:00 PMjagran.com

29 जुलाई को होगी नाग पंचमी

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 29 जुलाई को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

नाग पंचमी पर लगाएं इन चीजों का लगाएं भोग

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका नाग पंचमी वाले दिन भोग लगाने से आपके किस्मत के द्वार खुल सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

खीर-पूड़ी का भोग लगाएं

जो जातक नाग पंचमी के दिन नाग देवता को खीर-पूड़ी का भोग लगाते हैं, तो इससे न सिर्फ नाग देवता प्रसन्न होते हैं, बल्कि आपके बिगड़े काम भी धीरे धीरे बनने लगते हैं।

रसकदम मिठाई का भोग लगाएं

नाग पंचमी के दिन नागों को रसकदम मिठाई का भोग लगाने से आपके जीवन में उजाला आ सकता है। घर में धन का आगमन हो सकता है। घर में रखी तिजोरी भी पैसों से भर सकती है।

केसर की खीर का भोग लगाएं

नाग पंचमी के दिन नाग को केसर की खीर का भोग लगाना चाहिए। यह नाग देवता का प्रिय भोग होता है। इससे घर में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है।

दाल बाटी का भोग है बेस्ट

कहा जाता है कि अगर कोई जातक नागों को दाल बाटी का भोग लगाता है। इससे व्यक्ति का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। दिन-रात तरक्की हो सकती है।

मालपुआ का भोग जरूर लगाएं

नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनाने का विशेष महत्व है। ऐसे में नाग देवता को मालपुआ का भोग लगाने से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com