नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?
नवरात्र के तीसरे मां चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान होता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसका नवरात्र में तीसरे दिन भोग लगाना चाहिए। इससे मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
नवरात्र के तीसरे दिन दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में लोगों के बीच वितरित कर दें।
नवरात्र में मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय दूध की खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले सभी दुख दूर होने लगते हैं।
मां चंद्रघंटा को भोग लगाते समय देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
नवरात्र में इन चीजों का भोग लगाने से मां चंद्रघंटा की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को नवरात्र में इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ