जन्म से अच्छी किस्मत वाले होते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra24, Mar 2025 04:12 PMjagran.com

अंक शास्त्र

इस शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोगों की किस्मत जन्म से ही अच्छी होती है?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के भाग्य का पता चलता है।

मूलांक 6 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 6 होता है। ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं।

किस्मत के होते हैं धनी

मूलांक 6 वाले लोगों की किस्मत अच्छी होती है। ये लोग किसी भी काम को करते हैं, तो उसमें सफलता मिलती है और तरक्की करते हैं।

आत्मविश्वास से भरपूर

इस मूलांक के लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ये मन लगाकर काम करना पसंद करते हैं, जिससे इन्हें कामयाबी भी मिलती है।

लोगों को करते हैं आकर्षित

ये लोग काफी सरल स्वभाव के होते हैं, जिससे दूसरे लोग भी इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इसके साथ ही, ऐसे लोग क्रिएटिव और बुद्धिमान होते हैं।

नहीं होती है धन की कमी

मूलांक 6 वालों के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग कठिन परिश्रम करके धन कमाते हैं, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहती है।

कार्य में मिलती है सफलता

इस मूलांक के लोग किसी भी काम को करने से पहले रणनीति बनाते हैं, जिससे इन्हें सफलता मिलती है। इसके साथ ही, ये लोग दूसरों का सहयोग करते हैं।

पढ़ते रहें

मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ