सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी पर कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 20 मार्च 2025 को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी की शुरुआत 25 मार्च को सुबह 05 बजकर 05 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 26 मार्च को देर रात 03 बजकर 45 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे पापमोचनी एकादशी पर करना शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
पापमोचनी एकादशी पर तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
पापमोचनी एकादशी के दिन ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
पापमोचनी एकादशी के दिन किसी खाली जगह पर गोमती चक्र को गड्ढे में खोदकर डाल दें। ऐसा करने से रुका हुआ पैसा वापस मिलता है।
पापमोचनी एकादशी पर इन उपायों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, पापमोचनी एकादशी पर इन उपायों को करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है।
धन के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ