सनातन धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 17 मार्च यानी आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी तिथि की शुरुआत 17 मार्च यानी आज रात 07 बजकर 33 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 18 मार्च को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे संकष्टी चतुर्थी पर करना शुभ होता है। इन उपायों को करने से कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करते समय मोदक का भोग लगाएं। इससे साधक को मनचाहा वरदान मिलता है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
कुंडली में बुध की स्थिति को मजबूत करने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर गाय के दूध में दूर्वा मिलाकर गणेश जी का अभिषेक करें। इससे बिजनेस में लाभ होता है।
संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करते समय ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है और तरक्की के योग बनते हैं।
संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, व्यापार में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ