Shani Amavasya पर करें ये उपाय, दूर होगा काल सर्प दोष


By Ashish Mishra22, Mar 2025 12:27 PMjagran.com

Shani Amavasya 2025

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या पर कौन से उपाय करने से काल सर्प दोष दूर होता है?

शनि अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, इस महीने अमावस्या तिथि 29 मार्च 2025 को है। शनिवार को पड़ने से यह शनि अमावस्या कहलाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से रोग-दोष दूर होते हैं।

शनि अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 मार्च को रात 07 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।

काल सर्प दोष के उपाय

कई लोग काल सर्प दोष का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को शनि अमावस्या पर कई उपाय करने चाहिए। इससे दोष दूर होने लगती है।

मंत्र का जाप करें

शनि अमावस्या पर पूजा करते समय ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करना चाहिए।

इन चीजों का दान करें

शनि अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, धन, काले तिल और अन्न का दान करना चाहिए। इससे काल सर्प दोष कम होने लगता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना चाहिए। इस दौरान पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें।

नाग देवता को दूध चढ़ाएं

शनि अमावस्या पर नाग देवता की पूजा करते समय दूध अर्पित करें। इससे कुंडली में काल सर्प दोष दूर होने लगता हैं और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ते रहें

कुंडली में दोष दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ