चैत्र माह में इन उपायों को करने से पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा


By Ashish Mishra17, Mar 2025 01:40 PMjagran.com

पितृ दोष का सामना करना

अक्सर लोग पितृ दोष का सामना करते रहते हैं। इससे जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं कि चैत्र माह में किन उपायों को करने से पितृ दोष दूर होता है?

चैत्र माह की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 15 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत हो गई है। इस दौरान कई उपाय करना शुभ होता है। इससे कुंडली में दोष दूर होते हैं।

पितृ दोष के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे चैत्र माह में करना शुभ होता है। इन उपाय को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

चैत्र माह में पीपल के पेड़ की पूजा करना चाहिए। इस दौरान जल में काले तिल और दूध मिलाकर चढ़ाएं। इससे पितरों को शांति मिलती है।

काले तिल का दान करें

चैत्र माह की अमावस्या तिथि को काले तिल का दान करना लाभकारी होता है। इसे दान करने से साधक पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

व्यापार में लाभ के उपाय

चैत्र माह में रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन गरीब लोगों को लाल रंग के कपड़े दान करना शुभ होता है। इससे तरक्की के योग बनते हैं।

धन की कमी दूर करना

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को चैत्र माह में पीले कपड़े में तुलसी की बांधकर मुख्य द्वार पर बांध दें। इससे धन की कमी दूर होने लगती है।

संकट से मिलेगा छुटकारा

चैत्र माह में इन उपायों को करने से साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगेंगे।

पढ़ते रहें

कुंडली में दोष को दूर करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ