मौसम धीरे धीरे बदल रहा है। बारिश का मौसम भी लगभग शुरू हो चुका है। वहीं, उमस भी दबे पांव चली रही है। इस मौसम में अक्सर हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। ताकि आप बीमार न हो।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बरसात के मौसम में मछली खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-डी, विटामिन-बी, आयरन, जिंक, आयोडीन, कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप बरसात में मछली खाते हैं, तो इससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है क्योंकि मछली का तापमान और मानसून की नमी आपके पेट के पाचन को बुरी तरह से बिगाड़ सकते हैं।
जो लोग पहले से ही एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को बरसात में मछली खाने से परहेज करना चाहिए। इससे आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है।
बरसात में मछली खाने से आपको सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि मछली में एलर्जन पाया जाता है और एलर्जन सांस की नली पर नेगेटिव असर डालती है।
बरसात में अगर आप मछली खाते हैं, तो इससे आपको बुखार हो सकता है क्योंकि इस दौरान संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। बेहतर होगा कि आप इसका सेवन करने से बचें।
अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बेहद सावधानीपूर्वक खाना चाहिए। इसे अच्छे से धोकर ही पकाएं। इसके अलावा आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com