रोजाना 6 घंटे की नींद लेने हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां


By Farhan Khan09, Sep 2025 12:09 PMjagran.com

शरीर के लिए नींद है जरूरी

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए अच्छी डाइट के साथ साथ सही नींद का लेना बेहद आवश्यक है क्योंकि नींद न पूरी होने से आप बीमार हो सकते है। एक व्यक्ति को एक दिन में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

6 घंटे की नींद लेने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 6 घंटे की नींद लेते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन सी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

शुगर लेवल बढ़ने का खतरा

अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको 6 घंटे की नींद कभी नहीं लेनी चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से स्पाइक हो सकता है।

हो सकते हैं डिप्रेशन के शिकार

जो लोग रोजाना 06 घंटे की नींद लेते हैं, तो इससे उनके साथ चिड़चिड़ापन, तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में भरपूर नींद लें।

दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

अगर आप 6 घंटे की नींद लेते हैं, तो इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इनमें ब्लड प्रेशर बढ़ना, हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि शामिल है। ऐसे में आपको पूरे दिन में भरपूर नींद लेनी चाहिए।

बढ़ सकता है वजन

अगर आप 06 घंटे की नींद लेते हैं, तो इससे ग्रेलिन हार्मोन एक्टिव हो जाता है और जब यह हार्मोन एक्टिव हो जाता है, तो ऐसे में आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

वीक हो सकती है इम्यूनिटी

जब हम 06 घंटे की नींद लेते हैं, तो इससे हमारी इम्यूनिटी वीक होने लगती है और इम्यूनिटी वीक होने से शरीर जल्दी-जल्दी बीमार होने लगता है। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए पर्याप्त नींद लें।

दिमाग के लिए खतरनाक

अगर आप अक्सर चीजें रखकर कहीं भूल जाते हैं और एक दिन में 6 घंटे की नींद ले रहे हैं, तो ऐसे में यह आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसके चलते आपका दिमाग और ज्यादा वीक हो सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com