तेजपत्ता खाना कई लोगों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदेह भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को इसे डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
अगर आपको अल्सर या गैस की समस्या है, तो तेजपत्ता से पेट में जलन या ऐंठन हो सकती है। इसलिए इसे अपने डेली डाइट में शामिल न करें।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को तेजपत्ता का ज्यादा सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह पेट में ऐंठन और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं।
खाने में तेजपत्ता ज्यादा लेने से लीवर और किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
बड़ों की तुलना में बच्चों का पाचन सिस्टम कमजोर होता है। अगर बच्चे तेजपत्ता का सेवन करते हैं, तो उन्हें पेट दर्द या उल्टी हो सकती है।
कुछ लोगों को तेजपत्ता से एलर्जी हो सकती है। इसका सेवन त्वचा पर रैश, खुजली या सांस लेने में परेशानी ला सकता है।
दिल से संबंधी दिक्कत वाले लोगों के लिए तेजपत्ता का अत्यधिक सेवन खतरनाक हो सकता है।
तेजपत्ता ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है, इसलिए डायबिटीज वाले इसे सावधानी और कम मात्रा में लें।
हर किसी के लिए तेजपत्ता सही नहीं है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva