केसर की गिनती सबसे महंगे मसालों में की जाती है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है और सेहत का पूरा पूरा ख्याल रखते हैं। जानकारी के लिए बता दें, कि केसर को भारतीय रसोई में सुनहरा मसाला भी कहा जाता है।
आज हम आपको केसर खाने का तरीका बताएंगे, ताकि आपका पेट एकदम चकाचक हो सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको एकदम सटीक जानकारी मिल सकें। इसके अलावा शरीर निरोग रह सकें।
केसर में क्रोसिन, क्रोसेटिन, सैफ्रानल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटेशियम, मैंगनीज, आयरन, फाइबर, फॉस्फोरस, जिंक और सोडियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
आप केसर को डाइट में अलग अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं। आप केसर वाला दूध पी सकते हैं। आप केसर वाला पानी पी सकते हैं। इसके अलावा खाने पीने के अन्य चीजों में भी इसे शामिल कर सकते हैं।
हालांकि आपको केसर का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे आपको लिमिट में ही खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको केसर का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको विटामिन-सी से भरपूर केसर खानी चाहिए।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को लंबे समय तक सेहतमंद रखना किसी चुनौती से कम नहीं। आंखों को निरोग रखने के लिए आपको केसर खानी चाहिए। यह विटामिन-ए का रिच सोर्स होती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com