खजूर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फलों में से एक है। लेकिन, इसके अधिक सेवन करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। यहां 7 तरीके हैं जिनसे खजूर के सेवन से नुकसान हो सकता है।
खजूर में कैलोरी और प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है, इसलिए अधिक मात्रा में खाने से वज़न बढ़ सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को खजूर का सेवन सावधानी से करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद शुगर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।
खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण, अधिक मात्रा में खाने से गैस, पेट फूलना, डायरिया या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खजूर में मौजूद प्राकृतिक शुगर से दांतों में कैविटी और सड़न की समस्या हो सकती है।
कुछ लोगों को खजूर से एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण त्वचा पर रैशेज या खुजली हो सकती है।
खजूर में फफूंदी लगने का खतरा होता है, जो आमतौर पर दिखाई नहीं देती है और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।
खजूर खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva