रसोई में उल्टी कड़ाही रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra06, Apr 2025 09:00 AMjagran.com

रसोई में रखने वाली चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे किचन में रखते समय ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि रसोई में उल्टी कड़ाही रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

उल्टी कड़ाही रखना

कई बार लोग रसोई में उल्टी कड़ाही रख देते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे परिवार में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

आर्थिक तंगी का सामना करना

वास्तु के अनुसार, रसोई में उल्टी कड़ाही रखने से आर्थिक तंगी होने लगती है। इससे परिवार की तरक्की भी रुक सकती है।

परिवार में क्लेश की स्थिति

अगर आप रसोई में उल्टी कड़ाही रखते हैं, तो इससे परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं

रसोई में उल्टी कड़ाही रखने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। इसके साथ ही, घर में नकारात्मक का संचार होने लगता है।

राहु का प्रकोप

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवा और कड़ाही को राहु का प्रतीक माना जाता है। वहीं, कढ़ाई को उल्टा रखने से राहु के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

कड़ाही को कहां रखें?

वास्तु के अनुसार, कड़ाही को साफ करने के बाद खाना बनाने की जगह के दाईं तरफ रखना चाहिए। इसे गैस पर नहीं छोड़ना चाहिए।

पढ़ते रहें

रसोई में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ