नाश्ते में सफेद ब्रेड खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan03, Sep 2025 03:02 PMjagran.com

नाश्ते में सफेद ब्रेड खाना

आपने आमतौर पर देखा होगा कि लोग नाश्ते में बड़े चाव से सफेद ब्रेड खाते हैं। उन्हें इसके बिना नाश्ता अधूरा-अधूरा सा लगता है। हालांकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है।

नाश्ते में सफेद ब्रेड खाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप नाश्ते में सफेद ब्रेड खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।

बढ़ सकता है वजन

अगर आप रोजाना नाश्ते में सफेद ब्रेड खाते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है क्योंकि इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

दिल रहेगा अनहेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको सफेद ब्रेड से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे आपका दिल बीमार हो सकता है।

शुगर लेवल बढ़ने का खतरा

डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते में सफेद ब्रेड खाने से बचना चाहिए। इस ब्रेड में शुगर की मात्रा होती है। ऐसे में सफेद ब्रेड खाने से आपका शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव असर

अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ को अच्छा बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नाश्ते में सफेद ब्रेड नहीं खाना चाहिए क्योंकि रिफाइंड कार्ब्स सीधा माइंड पर असर करता है।

कब्ज की समस्या

सफेद ब्रेड में अधिक मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है और ग्लूटेन कब्ज में हानिकारक माना जाता है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको सफेद ब्रेड नहीं खाना चाहिए।

डॉक्टर से संपर्क करें

आपको इन समस्याओं से बचने के लिए नाश्ते में सफेद ब्रेड नहीं खाना चाहिए। फिर भी अगर आप खाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले डॉक्टर से संपर्क करें या बेहद कम खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com