Hindu New Year पर घर में इन चीजों को लाने से होती है बरकत


By Ashish Mishra29, Mar 2025 02:01 PMjagran.com

Hindu New Year 2025

सनातन धर्म में हिंदू नववर्ष का विशेष महत्व होता है। इस दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं कि हिंदू नववर्ष पर घर में किन चीजों को लाना चाहिए?

हिंदू नववर्ष की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, 30 मार्च 2025 से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी। इस दिन वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में बरकत होती है।

घर में लाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे हिंदू नववर्ष पर घर लाना शुभ माना जाता है। इन चीजों को लाने से तरक्की के योग बनते हैं और धन लाभ होता है।

गणेश जी की मूर्ति लाएं

वास्तु के अनुसार, हिंदू नववर्ष पर घर में गणेश जी की मूर्ति लाना बेहद शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कामधेनु गाय की मूर्ति लाएं

गाय के अंदर देवी-देवताओं का वास होता है। हिंदू नववर्ष पर घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मोर पंख रखें

वास्तु के अनुसार, इस दिन घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ होता है। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को हिंदू नववर्ष पर घर में इन चीजों को रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को हिंदू नववर्ष पर घर में मोर पंख रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ