सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि वट सावित्री व्रत पर पति की दीर्घायु के लिए क्या करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं।
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे वट सावित्री व्रत के दिन करना शुभ होता है। इन कामों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करना चाहिए। इस दौरान पेड़ पर कलावा अर्पित करें। ऐसा करने से पति की आयु लंबी होने लगती है।
वट सावित्री व्रत पर पूजा करते समय बरगद के पेड़ पर 108 बार कच्चा सूत बांधें। इसके बाद पेड़ की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
वटवृक्ष के नीचे 11 घी के दीपक जलाकर कुछ समय तक ध्यान करते रहें। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।
वट सावित्री व्रत के दिन अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते। पुत्रान् पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते मंत्र का जाप करें। इससे पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ