सुबह करें ये 3 काम, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते


By Ashish Mishra09, May 2025 02:45 PMjagran.com

सुबह काम करना

अक्सर लोग सुबह उठकर कई काम करते हैं। इससे जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह क्या करने से तरक्की होती है?

धन की कमी

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।

सुबह क्या करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे सुबह करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं और रुके हुए कार्य भी होते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में उठें

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे व्यक्ति को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

हथेली देखें

सुबह उठकर सबसे पहले हथेली देखना चाहिए। इस दौरान मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और सरस्वती माता का ध्यान करें। इससे भाग्योदय होने लगता है।

सूर्य को जल का अर्घ्य दें

सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और सूर्य देव का आशीर्वाद भी मिलता है।

कार्य में मिलती है सफलता

सुबह उन कामों को करने से कार्य में सफलता के योग बनते हैं। इसके साथ ही, कारोबार में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को सुबह उन कामों को जरूर करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

सुबह करने वाले कामों को बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ