सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस महीने अमावस्या तिथि 29 मार्च 2025 को है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 मार्च को रात 07 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।
शनि अमावस्या पर काले तिल का दान करना शुभ होता है। इसे दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, उड़द की दाल का दाना भी लाभकारी होता है।
शनि अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े और जूते-चप्पल का दान करें। इससे राहु-केतु का दुष्प्रभाव दूर होने लगता है।
शनि अमावस्या पर लोहे की वस्तुओं जैसे- बर्तन और लोहे की कील का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देते हैं।
शनि अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से पितृ दोष दूर होने लगता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शनि अमावस्या पर इन चीजों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ