हिंदू धर्म में हर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान में नारियल के उपयोग के बिना पूजा को अधूरा माना जाता है। इसके अलावा, नारियल एक शुद्ध और सात्विक फल है।
पूजा में चढ़ाने से पहले नारियल को कलावा से बांधा जाता है, जिससे पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आइए जानते हैं कलावा बांधने के कुछ लाभ।
माना जाता है कि पूजा-पाठ में नारियल पर कलावा बांधने से बोली हुई मनोकामना पूरी हो सकती है।
नारियल पर कलावा लपेटकर उसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। साथ ही, घर में सभी पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
मान्यता है कि जब आप नारियल पर कलावा बांधकर पूजा-पाठ करते हैं, तो घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। इसके अलावा, धन लाभ भी हो सकता है।
अगर आप नारियल पर कलावा लपेटकर उसकी पूजा करते हैं, तो घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।
हिंदू धर्म में कलावे को बहुत पवित्र माना जाता है। अगर आप नारियल में कलावा लपेटकर पूजा करते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
पूजा-पाठ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva