Mangal Dosh ke Upay: इस मंदिर में शिव की पूजा करने से दूर होता है मंगल दोष


By Ashish Mishra22, May 2025 01:54 PMjagran.com

मंगल दोष का सामना करना

अक्सर लोग मंगल दोष का सामना करते रहते हैं। इससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं कि किस मंदिर में शिव जी की पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है?

शिव जी की कृपा

जिन लोगों पर शिव जी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।

मंगलनाथ मंदिर

यह मंदिर उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में दूर-दूर से मंगल दोष से ग्रसित लोग पूजा करने के लिए आते हैं।

मंगल देव का हुआ था जन्म

मत्स्य पुराण के अनुसार, इस जगह पर मंगल देव का जन्म हुआ था। आज यहां पर मंगलनाथ मंदिर बना है। इस मंदिर में पूजा करने से संकट दूर होते हैं।

शिव जी की होती है पूजा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मंगल देव की उत्पत्ति शिव जी से हुई है। मंगलनाथ मंदिर में शिव जी की पूजा होती है। यहां पर मंगल कुंड भी है।

मनोकामना होती है पूरी

मंगलनाथ मंदिर के पास मंगल कुंड है। इस कुंड में स्नान करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं और जीवन में तरक्की होती है।

मंगल दोष होता है दूर

यहां मंगल दोष दूर करने के लिए भात पूजा होती है। मंगलनाथ मंदिर में पूजा करने से मंगल का प्रकोप शांत होने लगता है और संकट से भी छुटकारा मिलता है।

नवग्रह की भी होती है पूजा

मंगलनाथ मंदिर में नवग्रह की भी पूजा होती है। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और कार्य में सफलता मिलती है।

Disclaimer-

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।