Bengal Durga Puja: बंगाल में चार पूजा पंडालों को राज्यपाल के ‘दुर्गा रत्न पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित
हर साल की तरह इस साल भी बंगाल में दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 24 अक्टूबर को दशहर पर्व के साथ इस उत्सव की समाप्ती हुई। वहीं इस साल बंगाल के 4 दुर्गा पूजा पंडाल को राज्यपाल के ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार की तर्ज पर इस साल पहली बार पूजा पंडालों को पुरस्कृत करने की हाल में घोषणा की थी।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में इस साल चार दुर्गा पूजा पंडाल को राज्यपाल के ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार की तर्ज पर इस साल पहली बार पूजा पंडालों को पुरस्कृत करने की हाल में घोषणा की थी।
अधिकारी ने बताया कि जिन पूजा पंडालों को सम्मानित किया गया है, उनमें कल्याणी आइटीआई दुर्गा पूजा पंडाल, कोलकाता के ताला प्रत्तोय दुर्गा पूजा पंडाल और बारानगर तथा नेताजी कालोनी स्थित बंधुदल स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल शामिल हैं।
अधिकारी के मुताबिक, ताला प्रत्तोय दुर्गा पूजा पंडाल को ‘रंग और रोशनी के रचनात्मक इस्तेमाल’, जबकि कल्याणी आइटीआई दुर्गा पूजा पंडाल ‘भव्य और दिलकश सजावट’ के लिए राज्यपाल के ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया है।
वहीं, दूसरी ओर बंधुदल स्पोर्टिंग क्लब के बारानगर स्थित पंडाल को ‘पर्यावरण चेतना’ जबकि नेताजी कालोनी स्थित पंडाल को ‘अभिनव विषय’ के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार के तहत चारों विजेता 5 लाख रुपये की इनामी राशि साझा करेंगे। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका भी भेंट की जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि सबसे उत्कृष्ट दुर्गा पूजा पंडाल को सम्मानित करने के लिए राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से शुरू किए गए ‘दुर्गा रत्न’ पुरस्कार बंगालियाना सार को दर्शाते हैं। लोगों की पसंद के आधार पर राज्य के चार पंडालों को इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा को याद कर आंखों से निकले आंसू; जिन्होंने कभी अंगुली पकड़ चलना सिखाया, आज हो गए बेसहारा
यह भी पढ़ें- Durga Puja 2023: पटना का बाजार गुलजार, दुर्गा पूजा पर 800 करोड़ तक के कारोबार की उम्मीद