Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    California: कैलिफोर्निया में आउटडोर पार्टी में गोलीबारी की घटना, नकाबपोश हमलावरों ने 4 लोगों की हत्या की

    मध्य कैलिफोर्निया में रविवार शाम नकाबपोश लोगों के एक समूह ने एक आउटडोर पार्टी में गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। रविवार शाम 6 बजे के आसपास गोलीबारी की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हुई है जिसमें एक महिला भी शामिल है।

    By Jagran News Edited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Mon, 04 Mar 2024 04:43 PM (IST)
    Hero Image
    मध्य कैलिफोर्निया में रविवार शाम नकाबपोश लोगों के एक समूह ने एक आउटडोर पार्टी में गोलीबारी की।

    एपी, किंग सिटी (अमेरिका)। मध्य कैलिफोर्निया में रविवार शाम नकाबपोश लोगों के एक समूह ने एक आउटडोर पार्टी में गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। रविवार शाम 6 बजे के आसपास गोलीबारी की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किंग सिटी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, "किंग सिटी में तीन लोग बंदूक की गोली से घायल पाए गए, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।" पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस जाएगा यह शहर, दुनिया के सबसे बड़े शहरों में गिने जाना वाला आज ऐसी स्थिति में क्यों?

    वहीं, इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि तीनों घायल लोगों को सेलिनास के नतिविदाद अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक आवास के बाहर कई लोग पार्टी कर रहे थे, तभी गहरे रंग के मुखौटे और कपड़े पहने तीन लोग एक सिल्वर रंग की कार से बाहर निकले और समूह पर गोलीबारी शुरू कर दी।

    किंग सिटी पुलिस ने बताया कि तीनों संदिग्धों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। वे घटना को अंजाम देने के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि मामला सामने आने के बाद उनकी टीम जांच में जुटी हुई है।

    यह भी पढ़ें: दुर्लभ बीमारी का शिकार हुआ 21 महीने का हृदयांश, भारतीय-अमेरिकी ने बढ़ाया मदद का हाथ; जान बचाने के लिए 17 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत