'पुरानी यादें ताजा हो गईं...', महिला विश्वकप में भारत की जीत पर दिग्गज कंपनियों के CEO ने क्यों कहा ऐसा?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने भी पहली बार फाइनल में जगह बनाई। सत्य नडेला ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी और इस ऐतिहासिक जीत को महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। यह जीत भारत के लिए गर्व का पल है।

भारतीय टीम कैसे पहली बार बनी वर्ल्ड चैंपियन।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए 2 नवंबर का दिन बेहद खास रहा। वूमेन इन ब्लू ने आईसीसी विश्व कप 2025 का पहला खिताब रविवार को अपने नाम किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर 47 साल के इंतजार को खत्म किया।
इस ऐतिहासिक क्षण के बाद पूरा भारत जश्न में डूब गया। इस खास विजय पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई दिग्गजों ने प्रसन्नता जाहिर की है। वहीं, कई दिग्गजों ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है।
'पुरानी यादें ताजा हो गईं'
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रतिक्रिया देते हुए महिला टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह महिला क्रिकेट विश्वकप का फाइनल बेहद रोमांचक था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ये मैच 1983 और 2001 की यादें ताजा करने वाला था। टीम इंडिया को इस शानदार जीत के लिए बधाई। यकीन है कि यह पूरी पीढ़ी को प्रेरित करेगा। दक्षिण अफ्रीका ने भी शानदार खेला।
That was a nail biting women's world cup cricket final, memories of 1983 and 2011 indeed. Congrats to team India, am sure will inspire a whole generation. Great tournament from South Africa too!
— Sundar Pichai (@sundarpichai) November 2, 2025
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने क्या कहा?
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने भी इसी भावना को दोहराया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वीमेन इन ब्लू = विश्व चैंपियन! दक्षिण अफ्रीका को उनके पहले फाइनल में पहुंचने के लिए सम्मान। महिला क्रिकेट के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। आज नए अध्याय लिखे गए, बाधाएं टूटीं, दिग्गजों का जन्म हुआ।
यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित हुई, जिसने दशकों से चली आ रही हार का अंत किया है। हरमनप्रीत कौर की निडर टीम ने आखिरकार 2005 और 2017 की हार को भुलाकर खचाखच भरे स्टेडियम में एक इतिहास रच दिया।
Women in Blue = World Champions! 🏆🇮🇳
— Satya Nadella (@satyanadella) November 2, 2025
Respect to 🇿🇦 South Africa for making their first-ever final 👏
A truly historic day for women’s cricket—new chapters written, barriers broken, legends born.
जीत ने ताजा की पुरानी यादें
गौरतलब है कि रविवार को महिला क्रिकेट विश्वकप फाइनल में भारत को मिली जीत ने 2024 टी-20 विश्व कप की यादें भी ताजा कर दीं, जब रोहित की कप्तानी ने भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा टी-20 खिताब जीता था।
पीएम मोदी ने दी महिला टीम को बधाई
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारत की जीत पर पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल व आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।