Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    VIDEO: फ्लाइट में दे दना दन! दो पैसेंजर्स के बीच खूब चले लात घूंसे, भारतीय मूल का नागरिक गिरफ्तार

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 05:37 PM (IST)

    भारतीय मूल के ईशान शर्मा को मियामी-फिलाडेल्फिया फ्लाइट में एक यात्री से झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईशान और कीनू इवांस एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। इवांस का कहना है कि ईशान ने बिना किसी कारण के उसे लड़ाई के लिए उकसाया और जान से मारने की धमकी दी।

    Hero Image
    फ्लाइट में भारतीय मूल की नागरिक ने अपने साथी यात्री के साथ हुई हाथापाई।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के नागरिक ईशान शर्मा ने बिना किसी वजह के मियामी से फिलाडेल्फिया जाने वाली फ्लाइट पर अपने को पैसेंजर से लड़ाई कर ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस हरकत के लिए ईशान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईशान ने कीनू इवांस नामक व्यक्ति से झगड़ा कर लिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे पर मुक्कों की बारिश कर रहे हैं। फ्लाइट अटेंडेंट ने दोनों को रोकने की खूब कोशिश की।

    ईवांस ने बताई पूरी कहानी

    इस घटना के बाद इवांस ने 7 न्यूज से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वीडियो में यह नहीं दिखाया गया कि लड़ाई की शुरुआत कैसे हुई। इस वीडियो में मुझे खुद को सिर्फ बचाव करते हुए दिखाया गया है। इवांस ने बताया कि वो (ईशान शर्मा) मुझे लगातार लड़ाई की चुनौती दे रहा था। वो मुझे मौत की धमकी दे रहा था। वह मुझे गुस्से से देख रहा था। उसने मेरा गला पकड़ा और मेरा गला घोंटना शुरू कर दिया।

    पुलिस ने जब ईशान को गिरफ्तार किया तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। ईशान को कई टांके भी लगे। ईशान शर्मा पर फ्लाइट में मारपीट का आरोप लगा  है।