Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के सलाहकार नवारो ने रूस के तेल को बताया ब्लड मनी, भारत पर फिर लगाए आरोप

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस के तेल को ब्लड मनी बताते हुए भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से तेल खरीदकर उसकी युद्ध मशीन को ईंधन दे रहा है। नवारो ने कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत बहुत कम तेल खरीदता था। उनकी पोस्ट पर कम्युनिटी नोट लगने के बाद उन्होंने एलन मस्क पर प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    ट्रंप के सलाहकार नवारो ने रूस के तेल को बताया ब्लड मनी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस के तेल को खून से रंगा हुआ 'ब्लड मनी' बताया और कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत बहुत कम मात्रा में रूस से तेल खरीदता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवारो ने एक्स पर लिखा कि ये तथ्य है कि यूक्रेन पर रूसी हमले से पहले भारत बड़ी मात्रा में तेल नहीं खरीदता था। ये ब्लड मनी है और लोग मर रहे हैं। नवारो ने पिछले हफ्ते एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि भारत के लगाए उच्च टैरिफ की वजह से अमेरिका में नौकरियां जा रही हैं।

    पीटर नवारो लगा रहे बेबुनियाद आरोप

    भारत शुद्ध मुनाफे के लिए रूस से तेल खरीद रहा है, जिससे मिली रकम रूस की युद्ध मशीन के लिए ईंधन का काम कर रही है। यूक्रेनी और रूसी लोग मारे जा रहे हैं। अमेरिकी कर दाताओं को ज्यादा टैक्स देना पड़ रहा है। भारत सच्चाई का सामना नहीं कर सकता है।

    नवारो की पोस्ट पर लगा कम्युनिटी नोट

    नवारो की पोस्ट पर जब कम्युनिटी नोट लग गया तो वह एलन मस्क पर हमलावर हो गए और आरोप लगाया कि वह लोगों की पोस्ट में प्रोपेगैंडा को बढ़ावा दे रहे हैं।

    वहीं एक्स की तरफ से बताया गया कि कम्युनिटी नोट क्राउड सोर्स कार्यक्रम है, जहां एक्स उपयोगकर्ता किसी भी भ्रामक पोस्ट को फैक्ट चेक और तथ्यों के जरिये खारिज कर सकते हैं। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है और लोगों के सामने एक पक्षीय जानकारी पहुंचने का जोखिम कम होता है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- भारत पर कीचड़ उछाल रहे थे ट्रंप के करीबी नवारो, X के फैक्ट चेक से खुली पोल; मस्क ने भी दिया चिढ़ाने वाला जवाब