'ट्रंप के काम नोबेल से बढ़कर', अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए पुतिन ने ऐसा क्यों कहा?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्य नोबेल पुरस्कार से भी बढ़कर हैं। पुतिन ने रूस-अमेरिका संबंधों को सुधारने के ट्रंप के प्रयासों को सराहा, हालांकि उन्होंने माना कि संबंध अभी भी तनावपूर्ण हैं। उन्होंने अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था को रूस विरोधी भावनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया और भविष्य में बेहतर संबंधों की उम्मीद जताई।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (फाइल)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को दावेदार बतानेवाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया ट्रुथ सोशल पर शुक्रिया अदा किया। पुतिन ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि ट्रंप को नोबेल न मिलने के बावजूद उनके किए कामों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके प्रयासों ने गाजा में शांति स्थापित हुई और अगर ये स्थायी रही तो इसे ऐतिहासिक घटना माना जाएगा।
माना जा रहा है कि अगले साल खत्म हो रही परमाणु हथियारों से जुड़ी स्टार्ट संधि को जारी रखने के लिए पुतिन ट्रंप को सहमत करने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके प्रस्ताव पर ट्रंप सकारात्मक रुख दिखा चुके हैं। पुतिन ने कहा कि ट्रंप लगातार जटिल मुद्दों को हल करने में जुटे हैं। ये ऐसे मसले हैं, जो वर्षों और दशकों से जारी हैं।
मचाडो ने ट्रंप के समर्पित किया नोबेल
नोबेल विजेता मचाडो ने ट्रंप को किया फोन नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपने पुरस्कार को ट्रंप को समर्पित किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका उनके देश में तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र को बढ़ावा देने में उनका समर्थन कर रहा है।
मचाडो को वेनेजुएला में हमारी काफी जरूरत- ट्रंप
शुक्रवार को ट्रंप ने मचाडो की पोस्ट को सहजता से लेते हुए अपने ट्रुथ सोशल पर शेयर किया था। वहीं, शनिवार को ट्रंप ने बताया कि मचाडो ने उन्हें फोन करके बताया कि मचाडो ने मेरे सम्मान में यह पुरस्कार स्वीकार किया है। उन्हें लगता है कि मैं वाकई इसका हकदार हूं। ट्रंप ने बताया कि मैंने मचाडो से बिल्कुल नहीं कहा कि ये पुरस्कार मुझे दे दें। मचाडो को वेनेजुएला में हमारी काफी जरूरत है। वह बहुत नेक हैं।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।