Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रूस के तेल खरीदना बंद करो', भारत पर टैरिफ थोपने के बाद ट्रंप ने अब यूरोप के खिलाफ भी छेड़ दिया वॉर

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 05:00 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गठबंधन नेताओं से बात करते हुए यूरोप को रूसी तेल की खरीद रोकने का आग्रह किया क्योंकि इससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए धन जुटाने में मदद मिल रही है। उन्होंने यूरोपीय नेताओं से रूस को युद्ध के लिए फंड देने के लिए चीन पर आर्थिक दबाव डालने का भी आग्रह किया।

    Hero Image
    रूस से तेल खरीद पर ट्रंप ने यूरोप को भी लताड़ा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को गठबंधन नेताओं से फोन पर बात करते हुए कहा कि यूरोप को रूसी तेल की खरीद बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि इससे मॉस्को को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए धन जुटाने में मदद मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, “राष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया कि यूरोपीय नेताओं को रूस को युद्ध के लिए फंड देने के लिए चीन पर आर्थिक दबाव डालना चाहिए।” डोनाल्ड ट्रंप का यह नया कदम ऐसे समय में आया है, जब वॉशिंगटन ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर भारी टैरिफ थोप दिया।

    'यूद्ध की हो रही फंडिंग'

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शामिल हुए। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर जैसे अन्य नेताओं ने दूर से भाग लिया।

    अधिकारी के हवाले से कहा गया, "राष्ट्रपति मैक्रों और यूरोपीय नेताओं ने 'विलिंग कोएलिशन' की बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप को भी आमंत्रित किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने जोर देकर कहा कि यूरोप को रूसी तेल की खरीद बंद कर देनी चाहिए, इससे युद्ध को फंडिंग हो रही है - क्योंकि रूस को एक साल में EU से ईंधन की बिक्री से 1.1 बिलियन यूरो मिले थे।"

    'यूरोप भी निभाए सक्रिय भूमिका'

    राष्ट्रपति ट्रंप ने सवाल किया कि जब तक वे रूस की अर्थव्यवस्था और युद्ध को बढ़ावा देते रहेंगे, तब तक उनकी गंभीरता पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि यह उनका युद्ध नहीं है और यूरोप को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।"

    यूरोपीय कमीशन ने 1 जनवरी, 2028 तक EU की ओर से रूस से तेल और गैस के आयात को चरणबद्ध तरीके से बंद करने के लिए एक कानून का प्रस्ताव दिया है।

    (न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- इधर ट्रेंड हुआ 'Trump Is Dead', उधर व्हाइट हाउस के आसपास Pizza की बढ़ गई डिमांड; आखिर क्या है मामला

    comedy show banner
    comedy show banner