US नेता ने भारतीयों को बताया खतरा: ट्रंप से की देश से निकालने की मांग, सोशल मीडिया पर बवाल
फ्लोरिडा के नेता चैंडलर लैंगविन ने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर विवादास्पद टिप्पणी की है, जिससे उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। उन्होंने भारतीयों को निर्वासित करने की मांग की और आरोप लगाया कि वे अमेरिका का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि उनकी टिप्पणी अस्थायी वीजा धारकों के बारे में थी। उन्होंने ट्रंप से भारतीयों के वीजा रद करने की भी अपील की।

US नेता ने ट्रंप से की सभी भारतीयों का वीजा रद करने की मांग (फोटो- 'X')
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्लोरिडा के नेता चैंडलर लैंगविन द्वारा अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को लेकर सोशल मीडिया पर किए टिप्पणी के चलते विवादों में फंस गए हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद से कड़ी आलोचना की जा रही है। यही नहीं भारतीयों को डिपोर्ट करने वाले मामले में उन्हें सिटी काउंसिस ने भी फटकार लगाई है।
दरअसल, अमेरिकी राजनेता चैंडलर लैंगविन सोशल मीडिया पर किए कई पोस्टों में फ्लोरिडा के सांसदों से संयुक्त राज्य अमेरिका से भारतीयों को निर्वासित करने का आह्वान किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि ऐसा एक भी भारतीय नहीं है जो संयुक्त राज्य अमेरिका की परवाह करता हो। यहां रहने वाले भारतीय हमारा आर्थिक शोषण करने और भारत व भारतीयों को समृद्ध बनाने के लिए हैं। अमेरिका अमेरिकियों के लिए है।
आलोचनाओं का शिकार होने के बाद दिया स्पष्टीकरण
इस टिप्पणी के बाद वे आलोचनाओं का शिकार हो गए। इसके बाद अमेरिकी नेता चैंडलर लैंगविन ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी अस्थायी वीजा धारकों के बारे में थी, न कि भारतीय अमेरिकी समुदाय के बारे में।
तीन लोगों की हत्या का आरोप
यही नहीं चैंडलर लैंगविन ने सोशल मीडिया पर किए एक अन्य पोस्ट में भारतीयों पर अमेरिका का फायदा उठाने का आरोप लगाया। लैंगविन का यह पोस्ट स्टॉकटन दुर्घटना के बारे में थी, जिसमें भारत में जन्मे हरजिंदर सिंह पर फ्लोरिडा टर्नपाइक पर अवैध यू-टर्न लेने के बाद तीन लोगों की हत्या का आरोप लगाया गया था।
अमेरिका अमेरिकियों के लिए...
वहीं, 2 अक्टूबर को लिखे एक पोस्ट में लैंगविन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से जन्मदिन की शुभकामना के तौर पर सभी भारतीयों के वीजा रद करने की अपील की। लैंगविन ने एक्स पर लिखा कि आज मेरा जन्मदिन है और मैं बस यही चाहता हूं कि डोनल्ड ट्रंप सभी भारतीयों के वीजा रद कर दें और उन्हें तुरंत निर्वासित कर दें। अमेरिका अमेरिकियों के लिए है।
वे हमारी जेब खाली करने यहां आते...
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चैंडलर लैंगविन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय लोग घुल-मिल नहीं पाते। वे हमारी जेबें खाली करने और अमीर होकर भारत लौटने के लिए यहां आते हैं। या इससे भी बदतर यहीं रहने के लिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।