Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप की सुई रूस के तेल पर क्यों अटकी? इस अमेरिकी अधिकारी ने कर दिया खुलासा

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 06:56 AM (IST)

    अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि रूस की अर्थव्यवस्था को तबाह करना अमेरिका का लक्ष्य है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ मिलकर रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाते हैं तो रूसी अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी जिससे पुतिन बातचीत के लिए तैयार हो सकते हैं।

    Hero Image
    क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मंशा? (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार रूस से तेल खरीद को लेकर बयान दे रहे हैं। इस बीच अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था को तबाह करना है।

    उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ, रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाते हैं तो रूसी अर्थव्यवस्था "तबाह" हो जाएगी। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) रूस पर और दबाव डालने के लिए क्या कर सकते हैं?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या और कैसे करेगा अमेरिका?

    ट्रंप के मंत्री ने कहा कि अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए तैयार है लेकिन अपने यूरोपीय सहयोगियों से भी इसका समर्थन चाहिए। बेसेंट ने कहा, "अब यह एक तरह की रेस है कि यूक्रेनी सेना कितनी देर तक टिक पाती है और रूसी अर्थव्यवस्था कितनी देर तक टिक पाती है।"

    रूस की अर्थव्यवस्था ध्वस्त करना चाहते हैं ट्रंप?

    उन्होंने आगे कहा, "अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ इस मामले में शामिल होते हैं और रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर और प्रतिबंध लगाते हैं तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी और इससे राष्ट्रपति पुतिन बातचीत के लिए तैयार हो जाएंगे।"

    भारत पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ

    ट्रंप ने कहा है कि भारत अगर रूस से 'इतना सारा' तेल खरीदेगा तो वे 'बहुत निराश' होंगे। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर पहले से घोषित 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ के अतिरिक्त 25 प्रतिशत और टैरिफ थोप दिया है।

    यह भी पढ़ें- क्या भारत पर कोई प्रतिबंध लगाने वाले हैं ट्रंप? क्यों बोले- हां मैं तैयार हूं

    comedy show banner
    comedy show banner