इंडोनेशिया में आया 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पढ़ें सुनामी पर क्या है अपडेट
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है।
-1762309796525.webp)
इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार सुबह-सुबह इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) ने इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भूंकप आने की पुष्टि की है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद किसी तरह के सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
दूसरा सबसे बड़ा भूकंप
यह भूकंप सुलावेसी द्वीप के उत्तरी तट पर दर्ज किया गया। यह हाल के दिनों में आया दूसरा सबसे बड़ा भूकंप है। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है।
सुनामी पर अपडेट
बता दें कि भूकंप के झडकों के बाद अक्सर लहरें उठने की आशंका होती है। जिसके कारण सुनामी आती है। लेकिन भूकंप के झटकों से बड़ी लहरें उठने की आशंका नहीं है, इसलिए सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
पिछले हफ्ते भी आया था भूकंप
पिछले हफ्ते ही इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप समूह के पास बांदा सागर में लगभग 137 किलोमीटर की गहराई पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय भी इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की थी।
इंडोनेशिया में क्यों आता है बार-बार भूकंप
इंडोनेशिया, एक विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र है, जो प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है। इंडोनेशिया कई बड़ी प्लेट्स के बीच स्थित है, जैसे इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट, यूरेशियन प्लेट और पैसिफिक प्लेट। यहां अक्सर टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं, जो जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैली हुईं हैं। यही वजह है कि यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। (समचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।