Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 5.9 रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 08:53 AM (IST)

    जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों ने उत्तरी जापान के पूर्वी होक्काइडो क्षेत्र को हिला दिया, हालांकि इससे किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

    Hero Image

    जापान में भूकंप के झटके (सांकेतिक फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके उत्तरी जापान के पूर्वी होक्काइडो में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टल पैमाने पर 5.9 रही। हालांकि, हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी भी जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में लगभग 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण कुछ लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप में किसी के हताहत होने की या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

    जापान की क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे आए भूकंप की तीव्रता उत्तरी द्वीप के कुछ हिस्सों में जापान के सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम दर्ज की गई। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने भूकंप के बाद एक आपातकालीन चेतावनी जारी की, जिसमें जापानी पैमाने पर 5 तक की तीव्रता का अनुमान लगाया गया।

    जापान में क्यों आते हैं भूकंप के झटके?

    गौरतलब है कि इंडोनेशिया और जापान समेत कई देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास मौजूद है। इस इलाके में टैक्टॉनिक गतिविधिया सबसे अधिक होती हैं। टैक्टॉनिक प्लेट्स खिसकने की वजह से यहां अक्सर भूकंप के झटके, ज्वालामुखी फटने और सुनामी जैसे खतरे मंडराते रहते हैं।

    धरती की सतह के नीचे कई बड़ी-बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार हिलती-डुलती रहती हैं। जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देश इस भूगर्भीय हलचल वाले जोन में आते हैं। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)