Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन था इजरायल का सबसे बड़ा जासूस Eli Cohen? फांसी के 60 साल बाद सीरिया से इजरायल पहुंचा Spy का सामान

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Tue, 20 May 2025 12:19 AM (IST)

    इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के जासूस एली कोहेन से संबंधित दस्तावेज और निजी सामान 60 वर्ष बाद स्वदेश लाया गया। इजरायल ने सीरिया में एक गोपनीय अभियान के बाद कोहेन से संबंधित हजारों सामग्रियां बरामद की हैं। पीएम नेतन्याहू ने कोहेन से संबंधित 2500 वस्तुओं में से कुछ को एली कोहेन की पत्नी नादिया कोहेन के साथ साझा की हैं।

    Hero Image
    एली कोहेन से संबंधित विशेष संग्रह में लगभग 2,500 मूल दस्तावेज, तस्वीरें और व्यक्तिगत वस्तुएं शामिल हैं।

    एएनआई, तेल अवीव। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के जासूस एली कोहेन से संबंधित दस्तावेज और निजी सामान 60 वर्ष बाद स्वदेश लाया गया। कोहेन को 60 साल पहले दमिश्क के एक चौराहे पर फांसी दे दी गई थी। इजरायल ने सीरिया में एक गोपनीय अभियान के बाद कोहेन से संबंधित हजारों सामग्रियां बरामद की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम नेतन्याहू ने कोहेन से संबंधित 2,500 वस्तुओं में से कुछ को एली कोहेन की पत्नी नादिया कोहेन के साथ साझा की हैं। इनमें फांसी से कुछ घंटे पहले लिखी गई मूल वसीयत भी शामिल है। एली कोहेन से संबंधित विशेष संग्रह में लगभग 2,500 मूल दस्तावेज, तस्वीरें और व्यक्तिगत वस्तुएं शामिल हैं। इनमें से अधिकांश पहली बार सामने आई हैं।

    छह दिवसीय युद्ध में इजरायल की आश्चर्यजनक सफलता

    मिस्त्र में एक यहूदी परिवार में जन्मे कोहेन मोसाद में शामिल हुए और कामेल अमीन थाबेट के नाम से सीरिया के राजनीतिक नेतृत्व के शीर्ष पदों पर घुसपैठ की। चार वर्षों में उन्होंने जो खुफिया जानकारी हासिल की। उसे 1967 के छह दिवसीय युद्ध में इजरायल की आश्चर्यजनक सफलता, विशेष रूप से गोलान हाइट्स पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। 18 मई 1965 को कोहेन पर जासूसी के आरोप में सीरियाई सरकार द्वारा मुकदमा चलाया गया और उन्हें फांसी दे दी गई।

    टाइम्स आफ इजरायल की रिपोर्ट में कहा गया कि इजरायल की विभिन्न सरकारों और मोसाद द्वारा वर्षों तक किए गए प्रयासों के बावजूद उनका शव कभी बरामद नहीं हो सका।

    कौन हैं एली कोहेन?

    कोहेन मूल रूप से मिस्त्र के रहने वाले थे। उनका जन्म 1924 में मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में मिस्र के यहूदियों के परिवार में हुआ था। हालांकि, 1948 में इजरायल की स्थापना के बाद उनका परिवार यहीं आकर बस गया था। कोहेन 1957 में इजरायल आ गए। इस बीच उन्होंने इजरायली खुफिया सर्विस के लिए काम किया था। 1960 के दशक की शुरुआत में उन्हें मोसाद में भर्ती किया गया।

    यह भी पढ़ें: भारत ने मालदीव के साथ किए 13 समझौते, पाकिस्तान की उड़ी नींद; जानिए क्या है ये डील